फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने गृहस्वामी को गोली मारी

Sat, 05 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लूट के इरादे से घर में घुसे एक बदमाश को गृहस्वामी ने दबोच लिया। साथी को छुड़ाने के लिए एक बदमाश ने गृहस्वामी को गोली मार दी।
विज्ञापन


गृहस्वामी की हालत गंभीर गंभीर है। उसे कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल निरीक्षण की रस्म अदायगी की।

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के दिउली गांव निवासी वीरेंद्र यादव (35) यहां शुकुल कुआं मोहल्ले में परिवार के साथ रहता है। गांव में बड़े भाई राजेंद्र का लड़का अशोक ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ रहा है।

शुक्रवार को वह चुनाव प्रचार में गांव गया था। पत्नी मायके मनीपुर गांव में थी। घर में सिर्फ उसके छोटे बच्चे और भतीजे थे। रात 10 बजे वह गांव से घर आ गया।
विज्ञापन


उधर, बदमाश सूना मौका समझकर रात लगभग डेढ़ बजे सब्बर से चैनल और ताला तोड़कर घर में दाखिल हो गए। बदमाश सामने के कमरे मेें रखा बक्सा खोलने लगे।

चैनल तोड़ने और बक्सा खोलने की आहट पर वीरेंद्र कमरे का दरवाजा खोलकर निकला तो उसकी निगाह बदमाशों पर पड़ी। हिम्मत दिखाते हुए उसने एक बदमाश को दबोच लिया।

इसी बीच दूसरे बदमाश ने वीरेंद्र की कनपटी पर तमंचे से गोली मार दी। शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। पड़ोसी मनोज और अन्य लोग उसे लेकर जिला अस्पताल आए।

गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। वीरेंद्र का छोटा भाई सुरेंद्र पुलिस में है। वह परिवार सहित बाहर रहता है। घटना की खबर मिलने पर परिजन कानपुर पहुंच गए।
विज्ञापन


किसी के घर में न होने से लूट के सामान के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों के आसपास के मकानों की कुंडी बंद कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें