फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान से पहले पथराव और फायरिंग

Sat, 05 Dec 2015 11:54 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मतदान से पहले रात को नगला भूरा में प्रचार को पहुंचे तमनागढ़ी के प्रत्याशी के समर्थकों और नगला भूरा से खड़ी हुईं दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। नगला भूरा में घिरे तमनागढ़ी के प्रत्याशी और समर्थक अपनी-अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग लिए। विरोधी प्रत्याशी के समर्थकों ने उनकी बाइकों को तोड़कर क्षतिगस्त कर दिया।
विज्ञापन

गांव पहुंची पुलिस ने नगला भूरा की प्रत्याशी के देवर और उसके भतीजे को हिरासत में लिया है। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइकों को भी थाने ले आई। थाना हाथरस गेट पुलिस ने नगला भूरा में फायरिंग की बात से इंकार किया है।
शहर से लगी तमनागढ़ी ग्राम पंचायत में तमनागढ़ी के अलावा नगला भूरा, चिंतापुर आदि गांव भी आते हैं। इस पंचायत से कई प्रत्याशी इस बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा होने के कारण मतदाताओं को लुभाने की कसरत में समर्थक ज्यादा पसीना बहा रहे थे।
विज्ञापन

मतदान से पहले की रात को सभी प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। तमनागढ़ी निवासी एक प्रत्याशी रात करीब एक बजे कई बाइकों पर सवार अपने समर्थकों के साथ नगला भूरा पहुंचे। नगला भूरा निवासी प्रत्याशी को जब इसका पता चला तो उन्हें गांव में अपने वोटों में सेंध लगने की आशंका नजर आई। उनके समर्थकों ने भी मोर्चा संभाल लिया और गांव के बाहर पुलिया पर दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर यह संघर्ष हुआ। जमकर मारपीट हुई।
बचाव में तमनागढ़ी के समर्थकों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। दूसरे पक्ष ने भी पथराव कर दिया। सूत्रों के मुताबिक इस बीच किसी ने एक फायर भी खोल दिया। इस पर दूसरे पक्ष के समर्थक भाग गए। समर्थकों की मोटरसाइकिलों को तोड़ने के बाद उनमें आग लगाने की कोशिश की जा रही थी।
पुलिस ने एक प्रत्याशी के देवर और भतीजे को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर राजेश्वर प्रसाद त्यागी का कहना है कि झगड़ा ज्यादा नहीं हुआ। झगड़े के ज्यादा बढ़ने से पहले ही पुलिस गांव पहुंच गई थी और आरोपियों को पकड़ लाई थी। फायरिंग नहीं की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें