फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को पीटने से रोकने पर फौजी पिता को मार डाला

Mon, 26 Oct 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। सौतेली मां की पिटाई करने से रोकने पर आपा खो बैठे बेटे ने रिटायर फौजी पिता को पीटकर नाले में डुबो दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। हत्यारे बेटे को पड़ोसियों ने रंगे हाथ दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


घटना सोमवार को देर शाम करीब आठ बजे की है। यहां लखन कालोनी (ब्रह्मनगर) में सुमित कुमार (25) नशे की हालत में अपनी सौतेली मां पुष्पा को बुरी तरह पीट रहा था। इस बीच पिता बृजकिशोर खरे (55) ने उसे रोका तो वह पिता पर भी टूट पड़ा। बताते हैं कि पिता भी नशे में था।

सुमित ने पीटते हुए पिता को नजदीक स्थित नगर पालिका के गहरे नाले में ले जाकर डुबो दिया। इस बीच पड़ोसी आ गए और ब्रजकिशोर को पानी से बाहर निकाला। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने सुमित को वहीं दबोच लिया और कुछ ही देर बाद मौके पर आई पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने बताया कि लगभग 15 वर्ष पहले बृजकिशोर की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। बृजकिशोर ने पुष्पा से दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी से भी दो बच्चे हैं। इनमें एक 13 वर्ष का पुत्र और दूसरी 10 वर्ष की पुत्री है। सुमित पहली पत्नी से इकलौती संतान है।

मृतक सेना का सेवानिवृत्त जवान है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे के हाथों बाप की हत्या की खबर नगर में तेजी से फैल गई। बड़ी संख्या में घटना स्थल पर लोगों का देर रात तक जमघट रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें