फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़ में युवक गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उधर, एक अन्य घटना में महिला ने गांव के ही चार युवकों पर दुराचार की कोशिश और विरोध करने पर पीटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जसपुरा थानाक्षेत्र निवासी किशोरी के पिता ने थाने में दी गई तहरीर में कहा कि पुत्री पड़ोसी के घर चार्जिंग में लगा अपना मोबाइल फोन लेने गई थी। युवक उसे पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा। वह शोर मचाकर भाग निकली और घर में घटना की जानकारी दी।

उलाहना देने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 (ए), 504 व 506 और एससी/एसटी एक्ट तहत रिपोर्ट दर्ज की। किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि आरोपी अमर प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही चार युवकों पर आरोप लगाया कि खेत में मवेशी चराते समय उक्त युवकों ने उसके साथ दुराचार की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी लाठियों से पिटाई की।

हालांकि पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर महिला का पुरुष अस्पताल में चोटों का डाक्टरी परीक्षण कराया। थानाध्यक्ष अनीता चौहान का कहना है कि दूसरे के खेत में मवेशी घुसने पर विवाद हुआ और मारपीट की गई। मारपीट व एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

महिला से गैंगरेप का प्रयास
चिल्ला थाने के एक गांव निवासी महिला ने एसपी से उसकी रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। शिकायतीपत्र में बताया कि वह 21 अगस्त को सुबह जानवर चराने खेत गई थी। सुनसान पाकर गांव के तीन लोगों ने उसे पटक दिया और गैंगरेप का प्रयास किया।

दुराचार करने में नाकाम होने पर उसकी बुरी तरह पिटाई की और भाग निकले। उसके शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आईं। चिल्ला थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने भगा दिया। पति गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। महिला न्याय की लिए चार दिनों से दर-दर भटक रही है। एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया। उधर, थानाध्यक्ष ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें