फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जदार किसान ने जहर खाकर जान दी

Wed, 26 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
क‌िसान सुसाइड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांदा। कर्जदार युवा किसान ने जहर खाकर जान दे दी। उस पर साहूकारों और रिश्तेदारों का लगभग तीन लाख रुपये कर्ज था। एक अन्य घटना में युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के पचनेही गांव में रज्जन सिंह (24) पुत्र बल्देव सिंह ने मंगलवार की रात जहर खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। रज्जन ने जहर खाने के बाद मां राजकुमारी को बताया। घर के लोग उसे फौरन जिला अस्पताल के लिए लेकर रवाना हुए। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। भाई इंदल सिंह ने बताया कि चारों भाई मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


मृतक के नाम 13 बिस्वा जमीन थी। सूखा और बारिश से फसल भी बर्बाद हो गई। मां समेत पूरे परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी रज्जन पर थी। बताया कि बहन लवी की शादी तय हो गई है। 7 नवंबर को बरीछा लेकर जाना था। लेकिन पैसे का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। इससे रज्जन काफी तनाव में था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, एसडीएम सदर प्रहलाद सिंह समेत कानूनगो और लेखपाल ने मृतक किसान के परिजनों से मिलकर आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। उधर, शहर के जवाहर नगर निवासी गोरेलाल (45) पुत्र बाबूलाल ने मंगलवार को शाम घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें