फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से कटकर लिपिक की मौत

Wed, 17 Feb 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने निकले वरिष्ठ लिपिक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पटरी किनारे दो घंटे तक शव पड़ा रहा। गेटमैन की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


शहर के अर्दली बाजार निवासी निर्मल श्रीवास्तव (47) पुत्र गुरु प्रसाद हमीरपुर प्रधान डाकघर में वरिष्ठ लिपिक थे। 15 दिन के मेडिकल पर घर आया था। छुट्टी पूरी होने पर गुरुवार को नौकरी पर जाना था।

बुधवार को सुबह वह फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए जिला अस्पताल जा रहा था। क्योटरा रेल क्रासिंग से पटरी किनारे होकर संकट मोचन आते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया। सिर धड़ से अलग हो गया।
विज्ञापन


मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। गेटमैन ने जीआरपी को सूचना दी। स्टेशन से कुछ दूर स्थित घटनास्थल आने में पुलिस कर्मियों को डेढ़ घंटे लग गए।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बाजार से कपड़ा लाकर दिया तब शव सील हो सका। मृतक के भतीजे दीपक श्रीवास्तव (दीपू) ने बताया कि उनकी तीन संतानें है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें