फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सिंचाई कर्मी के घर 17 लाख की चोरी

Sat, 22 Oct 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नरैनी। सेवानिवृत्त सिंचाई कर्मी के घर से चोर साढ़े छह लाख रुपये और साढ़े 10 लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। एक अन्य घटना में बदमाशों ने घर में महिला को बंधक बनाकर पीटा। कुछ हाथ न आने पर भाग निकले।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव में रिटायर्ड सिंचाई कर्मी बिंदा प्रसाद यादव शुक्रवार की रात खेत में थे। दो पुत्र निमंत्रण में बाहर गए थे। घर में सिर्फ महिलाएं थीं। रात में चोर दीवार फांदकर मकान में घुस गए और कमरे में बोरी में भरे रखे छह लाख, पुत्री के बैग से 60 हजार रुपये और तीनों बहुओं और पुत्री की संदूकों के ताले तोड़कर लगभग साढ़े 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए। एक बक्सा साथ भी ले गए।

खाली बक्सा शनिवार की सुबह घर से कुछ दूर नहर किनारे पड़ा मिला। पुत्र कमलेश ने बताया कि वह बगल के घर में लेटा था। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली में दी। एसआई सुरेशचंद्र मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में इसी गांव में चोर फूला पत्नी स्व. रमेश रैकवार के घर में घुसे। फूला ने बताया कि नींद खुलने पर उसने आंगन में दो नकाबपोश बदमाशों को देखा। शोर मचाने से पहले ही चोरों ने उसे दबोच लिया।

तमंचा अड़ा कर उसे घसीटते हुए खेत ले गए। जेवर और रुपये के बारे में पूछते रहे। न बताने पर पिटाई की और उसे खेत में छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने शनिवार सुबह ग्राम प्रधान परमानंद गोस्वामी को घटना की जानकारी दी। इसी गांव में चोर राजेश कुमार उर्फ मुनीम की किराना की दुकान से सामान उठा ले गए। लाला यादव के घर में चोरी की प्रयास हुआ। गृहस्वामी के जाग जाने पर चोर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें