शादी के नौ माह बाद ससुराल में युवती की जलकर मौत के मामले में मृतका के पिता ने पति, सास और ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जामू (कमासिन) निवासी रामकेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री गोमती को पति लवलेश, ससुर किशोरा और सास (निवासी खुरहंड) ने जलाकर मार डाला। खुरहंड चौकी प्रभारी विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि लवलेश व किशोरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।