फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में युवक और युवती ने खुदकुशी की

Sun, 10 Mar 2019 11:50 PM IST
gaurav gaurav बांदा, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
शादी का रिश्ता तय होने के चार दिन बाद युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके कुछ देर बाद ही पड़ोसी युवक भी फंदे से झूल गया। पुलिस का कहना है कि एक ही बिरादरी के युवक-युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि, दोनों के परिजन संदिग्ध हालात में जान देने की बात कह रहे हैं। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमुनी पुरवा गांव की है।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर गांव की माधुरी (19) पुत्री कुट्टू यादव ने घर में छत के छल्ले से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घर के लोग खेत और पड़ोस में थे। लौटने पर घटना की जानकारी हुई, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस पूछताछ के बाद शव का पंचनामा भर रही थी, तभी पड़ोस के युवक ज्ञान सिंह यादव (22) पुत्र राम सिंह ने घर से कुछ ही दूर खेत में पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। खेत से लौट रही महिलाओं ने घरवालों को सूचना दी।

ज्ञान सिंह का घर माधुरी के घर से लगभग एक फर्लांग की दूरी पर है।
देहात कोतवाली इंसपेक्टर तारा सिंह पटेल ने बताया कि दोनों के पिता ने तहरीर में संदिग्ध हालात में आत्महत्या की बात कही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि माधुरी के फांसी पर झूल जाने के बाद ज्ञान सिंह वहां पहुंचा था। बताया कि कुछ ग्रामीणों ने उसे देखा भी था। माधुरी ने इंटर तक ही पढ़ाई की थी। उसकी हमीरपुर में शादी तय हो गई थी। सात मई को बारात आनी थी। ज्ञान सिंह पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें