फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में मारपीट, एक की नाली में गिरकर मौत

Sun, 22 Feb 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब में चूर होकर आपस में भिड़े दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। हमले में जान बचाकर भाग रहे एक व्यक्ति की नाली में गिरकर मौत हो गई। मारपीट में कई अन्य घायल भी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार, मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक को जेल भेज दिया। इसके अलावा शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना रविवार को बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में हुई।

संतोष सिंह पुत्र भूरा ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में कहासुनी हो जाने पर मारपीट के डर से भाग रहा उसका भाई रमेश सिंह (40) पुत्र भूरा सिंह नाली में जा गिरा। उसकी वहीं मौत हो गई। मारपीट में संतोष (50) पुत्र भूरा और पप्पू (20) पुत्र इंद्रराज को भी चोटें आईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


संतोष ने पप्पू पुत्र इंद्रराज और सानू पुत्र चंद्रपाल के खिलाफ धारा 304 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पप्पू गिरफ्तार कर लिया है। उसके चचेरे भाई सोनू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें