फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर के युवक का शव नाले में मिला

Tue, 29 Sep 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का शव सड़क किनारे पानी भरे नाले में पड़ा मिला। चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर, पुलिस का कहना है कि पड़ोसियों ने रात को युवक द्वारा अधिक शराब पीने और औंधे मुंह नाली में गिरने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


फतेहपुर निवासी शारदा भक्त सिंह उर्फ मार्शल (35) पुत्र कृष्णचंद्र सिंह रविवार को अपने ननिहाल जारी (कोतवाली देहात) गांव के लिए निकला था। सोमवार को तड़के कुछ महिलाओं ने शव पड़ा देखा। चौकी पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने उसकी डायरी में दर्ज मोबाइल नंबर पर फतेहपुर व जारी गांव में परिजनों को सूचना दी। जारी गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने उसकी शिनाख्त की।

पोस्टमार्टम हाउस में मृतक की चाची सावित्री सिंह राठौर ने बताया कि रविवार को शाम चार बजे चाचा लक्ष्मी सिंह ने शारदा को बस में बैठाकर रवाना किया था। सावित्री ने शराब पिलाकर हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कालू कुआं चौकी प्रभारी लालजी सिंह ने बताया कि घटनास्थल के पास दुकानदारों ने देर रात उसे शराब पीते देखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें