फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर का शव खेत में टंगा मिला

Tue, 18 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
बांदा। मजदूरी मांगने पर मजदूर की हत्या के बाद शव फांसी पर टांग दिया गया। मृतक के भाई द्वारा  हत्या की सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस इसे  आत्महत्या बताकर रफादफा करने में जुटी है।
विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के चौकी पुरवा निवासी जगरूप निषाद (42) और उसका छोटा भाई राममिलन निषाद पुत्र हीरालाल छह माह से नजदीक के गांव भइया लाल के डेरा में एक दबंग के घर मजदूरी करते थे। रविवार को सुबह ग्रामीणों ने जगरूप का शव बबूल के पेड़ में टंगा देखा। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मृतक के भाई राममिलन ने आरोप लगाया कि दबंग दोनों भाइयों को छह माह से तीन हजार रुपये प्रतिमाह मजदूरी पर रखे था। दशहरे पर मजदूरी मांगी तो दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। वह काम छोड़कर अपनी फुफेरी बहन के यहां अमलोर (पैलानी) गांव चला गया।
विज्ञापन


उधर, शनिवार को बड़ा भाई जगरूप भी मौका पाकर वहां से भाग निकला। दबंग रविवार को उसे गांव से पकड़ ले गए। पिटाई करने के बाद कपड़े से गला घोंट दिया। आरोप लगाया कि आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे गांव के बाहर पेड़ पर शव टांग दिया। उधर, पैलानी थानाध्यक्ष केबी सिंह का कहना है कि मृतक के चाचा ने आत्महत्या की तहरीर दी है। हालांकि थानाध्यक्ष चाचा का नाम नहीं बता पाए। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें