बांदा। नशे में धुत युवक ने घर में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। उसे बचाने में मां और भाई भी झुलस गए। अन्य घटनाओं में बालक समेत दो आग से झुलस गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी नंदकिशोर (20) पुत्र राजेश यादव ने सोमवार को दोपहर शराब के नशे में धुत होकर मां से झगड़ा करने के बाद खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। मां कंचन व भाई हल्कू ने रजाई से ढक कर आग बुझाई। मां व भाई के हाथ भी झुलस गए।
उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।उधर, मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव निवासी दीपक (22) पुत्र छोटेलाल रविवार की रात आग से झुलस गया। परिजनों के मुताबिक चिराग से कपड़ों में आग लग गई। एक अन्य घटना में शंकर नगर निवासी नीरज का पांच वर्षीय पुत्र ओम खौलता पानी गिरने से झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।