फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से चालक की मौत

Sun, 17 Dec 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
deadbody
विज्ञापन
टेंपो पलटने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजरख गांव का शिवसहाय (25) पुत्र सूरजभान अपने चचेरे भाई मूलचंद्र (30) पुत्र उदयभान के साथ रविवार को शाम टेंपो पर गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव चावल लेकर टेंपो से लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेंपो सड़क किनारे पलट जाने से दोनों दब गए। आसपास के राहगीरों ने दोनों को बाहर निकाला। टेंपो चला रहे शिवसहाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मूलचंद्र को यूपी-100 ने जिला अस्पताल पहुंचाया। पंचनामा भरकर पुलिस ने शव मर्च्युरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें