फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी के जेठ के घर चोरी

Sun, 20 Nov 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
गृहस्वामिनी मधु शिवहरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। गुजरात में तैनात कमिश्नर के भाई व डीआईजी के जेठ के घर से चोर तड़के लाइसेंसी राइफल, रिवाल्वर और नकदी चुरा ले गए। वारदात के समय गृहस्वामी पत्नी के साथ मार्निंग वाक पर गए थे। सूचना पर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।
विज्ञापन

क्रेशर व्यवसायी शिवविलास शिवहरे का शहर में स्टेशन रोड पर नए ब्रिज के पास मकान है। उनके छोटे भाई जयप्रकाश शिवहरे आईएएस अधिकारी हैं। इस समय गुजरात के भावनगर में कमिश्नर हैं। जयप्रकाश की पत्नी अर्चना शिवहरे आईपीएस हैं। ये गांधीनगर (गुजरात) में डीआईजी हैं।

शिवविलास शिवहरे बांदा में पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। शनिवार की सुबह पांच बजे वे पत्नी मधु के साथ मार्निंग वाक पर गए थे। लगभग एक घंटे बाद लौटे तो घर के दरवाजे का ताला तो बंद मिला लेकिन पहली मंजिल की खिड़की खुली थी। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी लाइसेंसी 30 कारबाइन राइफल और आर्डिनेंस की रिवाल्वर, 13 हजार रुपये और मोबाइल फोन गायब था। बताया जाता है कि चोर खिड़की से दाखिल हुए और उसी से निकल गए। खिड़की बाहर मैदान में खुलती है। यह करीब 10 फीट ऊंचाई पर लगी है। माना जा रहा है कि खिड़की तक पहुंचने के लिए चोरों ने एक-दूसरे के ऊपर खड़े होने का सहारा लिया। मकान के भूतल पर शिवहरे का बेटा और बहू सो रहे थे। उन्हें आहट भी नहीं मिली।
विज्ञापन


आईएएस और आईपीएस अधिकारी के घराने में चोरी की सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र भी मौके पर पहुंचे। उनके साथ अपर एसपी मायाराम वर्मा, क्षेत्राधिकारी डॉ. राकेश मिश्रा, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह भी थे। तत्काल फोरेंसिक टीम बुलाई गई। टीम ने अलमारी आदि से निशान लिए। गृहस्वामी शिव विलास शिवहरे ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दिन भर कई संदिग्ध लोगों को उठाया और पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जल्द ही चोर गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें