फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में झुलसी युवती की मौत

Mon, 30 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आग - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
बंटवारे के विवाद में जेठानी द्वारा जलाई गई देवरानी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने जेठ, जेठानी समेत पति, सास व ससुर पर दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के फूटा कुआं (पल्हरी) निवासी चित्रा देवी (23) पत्नी दिनेश कुमार को 5 जनवरी को बंटवारे के विवाद में जेठानी ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी थी। बचाने में पति व ससुर भी गंभीर रूप से झुलस गए थे। शनिवार की देर रात इलाज के दौरान चित्रा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

मृतका के पिता अशोक कुमार (तिंदवारी) ने बताया कि पांच साल पूर्व उसका विवाह हुआ था। आरोप लगाया कि जेठ व जेठानी समेत पति, सास और ससुर दो लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर पुत्री का उत्पीड़न करते थे। कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल छिड़क कर उसे जिंदा जला दिया। उधर, मृतका के ससुर भागवत ने बताया कि बड़ा पुत्र मनीष व पुत्र वधू नीतू पैतृक गांव मूंगुस (गिरवां) में डेढ़ बीघा जमीन अपने नाम कराने के लिए अक्सर लड़ते थे।
विज्ञापन


इसी बंटवारे के विवाद में जेठानी ने नीतू के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी थी। उधर, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि फिलहाल उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। बताया कि पूर्व में मृतका के पिता की तहरीर पर जेठ व जेठानी के खिलाफ जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले की जांच जारी है। सिर्फ मृतका के पिता के कहने भर से तो आरोप सिद्ध नहीं होते। पति, सास और ससुर का नाम लेकर ब्लैकमेेल कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। मामला सही पाया गया तो ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें