शिकायत लेकर आई सोना और उसकी बहन की अर्जी पर आदेश करते एसपी राजेंद्र पांडेय।
- फोटो : complaint
बांदा। भाभी के एक फोन पर आ धमके दबंगों ने वृद्ध माता-पिता समेत उनकी दो बेटियों और बेटे को घर में घुसकर मारापीटा। इन सभी को चोटे आईं। दबंगों की धौंस धमकी के बावजूद रात ही में हिम्मत जुटाकर कोतवाली पहुंचे परिवार को उल्टा पुलिस की खरीखोटी और दहेज मुकदमे में फांस देने की धौंस धमकी सुननी पड़ी। रविवार को पुलिस अधीक्षक ने कालूकुआं चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
बंगालीपुरा निवासी सोना यादव ने एसपी को दी अर्जी में बताया कि आठ अप्रैल की रात करीब 9 बजे उसकी भाभी के फोन पर आए पांच दबंगों ने वृद्ध माता-पिता और दोनों बहनों को लात-घूसों से पीटा। सब दबंग चाकू, डंडा और तमंचा से लैस थे। यह आतंक लगभग एक घंटे चला। बाद में दबंग के साथ अपनी सहमति से भाभी घर से चली गईं। उल्टा मारपीट का आरोप लगाया। 100 नंबर पर सूचना देने के आधा घंटा बाद कालूकुआं चौकी पुलिस पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
कुछ देर बाद दबंगों ने फिर घर में धावा बोलकर धौंस धमकी दी। इस पर पूरा परिवार उसी समय कोतवाली पहुंचा लेकिन वहां दरोगा ने उल्टा धौंस धमकी देकर दहेज मामले में फंसवा देने की धमकी दी। सोना यादव की अर्जी पर एसपी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने कालूकुआं चौकी प्रभारी को तत्काल इस मामले को देखकर प्रभारी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।