बदौसा। युवती ने ससुराल में आग लगा ली। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के तरसूमा गांव निवासी सुधा तिवारी (30) पत्नी अरुण कुमार ने बुधवार की रात घर में मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। आग बुझाकर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां कुछ देर में उसकी मौत हो गई। पति ने बताया कि घटना के समय वह पड़ोस के घर में कीर्तन सुनने गया था। मां ने आग लगने की सूचना दी। परिजनों व पड़ोसियों ने मिलकर आग बुझाई। मृतका के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। मृतका के भाई करगहना गांव निवासी पवन कुमार ने बताया कि सात साल पहले बहन की शादी की थी। किसी प्रकार के विवाद अथवा शिकवा-शिकायत से इनकार किया। पोस्टमार्टम के बाद शव ससुरालीजनों को सौंप दिया गया।