फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग क्रिकेटरों ने युवक को पीटकर मार डाला

Fri, 10 Jun 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
पेशी पर आए योगेश भदौड़ा की खूब मनमर्जी चली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। मां को गेंद लगने का उलाहना देने गए युवक को दबंग क्रिकेटरों ने पीट-पीट कर मार डाला। मौत के बाद शव कुएं में फेंक दिया। दबंगों का गुस्सा इतने से भी शांत नहीं हुआ तो बेटे को बचाने आई मां और उसके चाचा को भी पीट कर घायल कर   दिया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतर्रा थाना क्षेत्र के महोतरा गांव में बृहस्पतिवार शाम कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी बीच गेंद पड़ोस में रह रहे रिक्शा चालक राजू आरख की मां भग्गी को लग गई। राजू ने खिलाड़ियों से उलाहना दी तो विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि खिलाड़ियों ने राजू को सबक सिखाने की धमकी दी और शुक्रवार सुबह लगभग 15-20 लोगों ने रिक्शा चालक राजू (23) पुत्र इंद्रपाल के घर धावा बोल दिया। एक हमलावर ने राजू पर फायर झोंक दिया, लेकिन वह बच गया। इसके बाद लाठियों से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। राजू को बचाने उसकी मां भग्गी और चाचा मुन्ना आए तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। भग्गी का पैर तोड़ दिया। मुन्ना के सिर और जिस्म में चोटें आईं। राजू के शव को कुएं में फेंक दिया। खबर मिलने पर क्षेत्राधिकारी किरन सिंह चौहान और थानाध्यक्ष केएन सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और राजू का शव कुएं से बाहर निकलवाया।

घायल भग्गी और मुन्ना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के चाचा की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्राधिकारी का कहना है कि हत्यारे चाहे कितने भी असरदार हों बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि पुलिस किसी भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें