फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबुली की तलाश में एमपी की सरहद तक कांबिंग

Sun, 25 Feb 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
विज्ञापन
बबुली कोल की तलाश में कांबिंग करते अपर एसपी और पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पांच लाख के इनामी दस्यु सरगना बबुली कोल के कोल्हुवा जंगल में होने की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को मध्य प्रदेश की सरहद तक कांबिंग की। लगभग सात घंटे की मशक्कत में कुछ हाथ नहीं लगा। चित्रकूट से अपहृत चरवाहे की तलाश भी की।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल के नेतृत्व में पुलिस ने फतेहगंज थाना क्षेत्र के जंगल में चरवाहों की सुरागरसी पर पुलिस ने एमपी सीमा तक कांबिंग की। पुलिस के मुताबिक जंगल से सटे बघोलन गांव में दस्यु सरगना बबुली कोल के होने की सूचना मिली थी।

चित्रकूट जनपद के भागवतपुर से डकैतों द्वारा अपहृत किया गया खटिक बिरादरी का चरवाहा भी डकैतों के चंगुल में होना बताया गया है। अपर एसपी व सीओ अतर्रा कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि डकैतों को घेरने के लिए सीमावर्ती मध्य प्रदेश के थानों को सूचना दी थी। एमपी पुलिस ने भी सरहद में कांबिंग की। कांबिंग में फतेहगंज थानाध्यक्ष रवि प्रकाश, कालिंजर थाना इंस्पेक्टर केपी सिंह, बबेरू कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह, कोतवाली देहात प्रभारी पंकज तिवारी व अतर्रा थाना प्रभारी दुर्ग विजय सिंह समेत बदौसा थाना पुलिस शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें