फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से तीन परीक्षार्थी घायल

Sat, 24 Feb 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
विज्ञापन
घटनास्थल पर घायल छात्र और बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक ही बाइक पर बोर्ड परीक्षा देने जा रहे तीन छात्र ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य घटनाओं में दो बाइक सवार समेत पांच राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बा निवासी कौशल (18) पुत्र भूरेलाल, पड़ोसी दोस्त इंद्रजीत (17) और शांतिकरन (18) शनिवार की सुबह एक ही बाइक पर इंटरमीडिएट की परीक्षा देने बदौसा थाना क्षेत्र के गर्गपुर गांव जा रहे थे। कुछ ही दूर चले थे  कि अतर्रा रोड पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनों घिसटते हुए दूर जा गिरे। राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। तीनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों की परीक्षा भी छूट गई।

उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव का अभिजीत (19) शनिवार की सुबह बाइक से अतर्रा जाते समय गांव में ही मवेशी को बचाने में गिरकर घायल हो गया। जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव निवासी रामऔतार (38) शुक्रवार की शाम बाइक से खेत जाते समय दूसरे बाइक की टक्कर से घायल हो गया। गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव की प्रार्थना (24) शुक्रवार की शाम टेंपो पर जा रही थी। तभी बाइक सवार ने उसके पैर में टक्कर मार दी। गिर कर वह घायल हो गई।
विज्ञापन


उधर, बबेरु कोतवाली क्षेत्र के टोलाकलां गांव के पास शुक्रवार की देर रात सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने में दूसरा ट्रक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। चालक महोबा जिले के छानीकलां निवासी भूपेंद्र (26) व उसके साथ बैठा हमीरपुर निवासी नंदू सिंह (30) घायल हो गए। दोनों को यूपी-100 ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें