फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर नकदी व जेवरात चोरी

Tue, 22 Mar 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
विज्ञापन
बांदा। चोरों ने मकान में सेंध लगाकर नकदी व एक लाख के जेवरात और गृहस्थी पार कर दी। शहर के अलीगंज (सेठ का हाता) निवासी सुंदरलाल गुप्ता की खूंटी चौराहे पर चाय-पान की दुकान है। सोमवार को वह बच्चों के साथ दुकान में था। सूना मौका पाकर चोर मकान के पिछवाड़े से सेंध लगाकर दाखिल हुए और 20 हजार रुपये नकद, लगभग डेढ़ लाख के जेवर व गृहस्थी का सामान उठा ले गए। घटना की सूचना कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन


उधर, तिंदवारी कस्बे में पांच दिन पहले सर्राफा दुकान से शटर तोड़कर लगभग 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी के मामले में पुलिस अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई। इसके पूर्व शहर के शुकुल कुआं व बाबा तालाब मोहल्ले में चोरी की घटनाओं का भी खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें