फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया के बीज व्यवसायी को अदालत ने जेल भेजा

Mon, 19 Mar 2018 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
court - फोटो : demo pic
विज्ञापन

चेक बाउंस मामले में अदालत में उपस्थित न होने पर औरैया जिले के बीज व्यवसायी को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जेल भेज दिया। उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। जमानत पर सुनवाई 21 मार्च (बुधवार) को होगी।

विज्ञापन


शहर के नजर बाग में स्थित फर्म के प्रोपाइटर राजीव कृष्ण ने 20 फरवरी 2017 को न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि गेहूं के बीज के लिए उसने औरेया जनपद निवासी दलवीर सिंह पुत्र सुखध्यान सिंह को 21 हजार रुपये दिए थे। लेकिन आपूर्ति नहीं की। रुपये वापस मांगे तो दलवीर ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का 10 हजार रुपये का चेक दिया।

खाते में अपर्याप्त राशि से चेक वापस हो गया। इस पर अधिवक्ता के जरिए नोटिस भेजी। लेकिन न नोटिस का जवाब दिया और न ही रुपये वापस करने का प्रयास किया। धारा 138 एनआईए एक्ट के तहत विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनवाई की और आरोपी को अदालत में पेश होने की नोटिस भेजी। लेकिन व्यवसायी कई तारीखों में अदालत नहीं आया।
विज्ञापन


इस पर उसके विरुद्ध वारंट जारी कर दिया गया। सोमवार को पुलिस ने दलवीर सिंह को अदालत में पेश किया। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट रामकिशोर त्रिपाठी ने दलवीर को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया। जमानत अर्जी पर सुनवाई 21 मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें