- खरेला पुलिस और स्वाट टीम ने हासिल की कामयाबी
- फोटो : amarujala
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार को 25 हजार के इनामी बदमाश को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी हत्या, लूट, चोरी सहित दर्जन भर मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को कड़ी सुरक्षा में जेल भेज दिया है।
खरेला पुलिस ने सोमवार को बड़ी कामयाबी हासिल की। कस्बा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर परथनिया पेट्रोल पंप के पास दबिश दी। जहां संदिग्ध हालत में खड़ा युवक भागने का प्रयास करने लगा। थाना प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ घेराबंदी की। दूसरी तरफ से स्वाट टीम प्रभारी सुरेंद्र यादव और अमित भड़ाना ने सहयोगियों के साथ युवक को घेरा। इसी बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछतांछ में युवक ने अपना नाम हमीरपुर जनपद के राठ के खुशीपुरा निवासी नृपत पुत्र सोहनलाल बताया है। युवक के पास से पुलिस ने एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया है। युवक ने बताया कि महोबकंठ थाना में क्षेत्र के लहचूरा के पास 9 जुलाई 2017 को दो लोगों को बंधक बना कर लूट और मारपीट की घटना में शामिल था। जिसने शिवा पटेल और रोहित सिंह निवासी सकरार झांसी के साथ घटना को अंजाम दिया था। एसपी महोबा ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। पकडे़ गए शातिर अपराधी के खिलाफ राठ सहित कई थानों में 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज है।