फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर खड़ा करने पर विवाद में हमला, तीन लहूलुहान, पांच पर रिपोर्ट

Wed, 11 Feb 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
दरवाजे पर ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद में दबंग पड़ोसियों ने हमला बोलकर तीन युवकों को घायल कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के परसट गांव की है। बुधवार को सुबह जगत (28) पुत्र चुन्ना ने अपना ट्रैक्टर पड़ोसी राधेश्याम के दरवाजे पर खड़ा कर दिया। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। राधेश्याम के परिजनों ने लाठी-बरछी से जगत पर हमला कर दिया।

उसे बचाने आए खानदानी राजकरन (29) पुत्र रामखिलावन व रामरेख (18) पुत्र भोलू को भी हमलाकर घायल कर दिया। इसी बीच किसी ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली रामरेख के पैर में लगी। हमलावर भाग गए। थाना पुलिस के मुताबिक घायल जगत की तहरीर पर पांच के विरुद्ध नामदज रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के रीगा गांव निवासी बिंदा (70) व उसके पुत्र बच्चीलाल को बुधवार को सुबह पड़ोसी ने दो साथियों के साथ लाठियों से जख्मी कर दिया। विवाद के पीछे नाली का पानी बताया हैा। पुलिस ने घायल बिंदा के प्रार्थना पत्र पर एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

हर्ष फायरिंग में ढोल बजा रहे चार युवक घायल
बांदा। हर्ष फायरिंग में भांगड़ा बजाने वाले अनुसूचित बिरादरी के चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। कैलाशपुरी निवासी अरुण कुमार द्विवेदी की बारात में नशे में धुत्त बाराती ने तमंचे से फायरिंग कर दी।

ढोल बजा रहे धर्मेंद्र कुमार वाल्मिकी (21), अर्जुन (20), बूटीलाल (18) निवासी कैलाशपुरी और बउरा (22) निवासी कर्वी फायर की चपेट में आकर घायल हो गए। फायरिग करने वाला भाग निकला। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। धर्मेंद्र को डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें