फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र फैक्टरी पकड़ी

Mon, 19 Dec 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटरों को मीडिया के सामने लाते एसपी डा.श्रीपति मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिसंडा थाना पुलिस ने अवैध शस्त्रों की फैक्टरी का भंडाफोड़ कर दो हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास बने और अधूरे तमंचे व उपकरण बरामद हुए हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने पुलिस लाइन में मीडिया को बताया कि बिसंडा थाने के एसआई रणजंय सिंह व चंद्रपाल ने कांस्टेबिलों के साथ बिसंडी गांव में छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी बरामद की।
विज्ञापन


इसका संचालन कर रहे अशोक पुत्र भगत रैदास और लवकुश सिंह पुत्र रामहित (बिसंडी) को गिरफ्तार किया गया। उनके पास बने और अधबने तमंचे तथा औजार मिले। एसपी ने बताया कि अशोक पर बिसंडा थाने में चार आपराधिक केस दर्ज हैं। इसी तरह लवकुश पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। दोनों का आपराधिक इतिहास है। एसपी ने पुलिस पार्टी को ढाई हजार रुपये इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें