फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरी से दुराचार

Wed, 08 Mar 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। जिले में दुराचार की घटनाएं नहीं थम रहीं। ताजी घटना में शौच गई दलित किशोरी के साथ युवक ने दुराचार किया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी युवक फरार हो गया। पिता ने कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव की 15 वर्षीय दलित किशोरी मंगलवार को शाम शौच को खेत गई थी। पहले से घात लगाए गांव के युवक ने उसे खेत में दबोच लिया और उसके साथ दुराचार किया। जान से मारने की धमकी देकर युवक भाग निकला।

घर पहुंची किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई। पिता किशोरी को लेकर कोतवाली आया। बुधवार को जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष बल्देव वर्मा के साथ किशोरी के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर कोतवाली में युवक के खिलाफ दुराचार समेत पास्को और एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही दुराचारी गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि एक सप्ताह में दलित किशोरियों के साथ रेप की चौथी घटना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें