फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमी के मॉड्यूल्स की सक्रियता से बढ़ी टेंशन

Wed, 08 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
आतंकवादी
विज्ञापन
प्रदेश में अचानक बढ़ी आतंकी गतिविधियों के चलते खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को दो तरह के अलर्ट जारी किए हैं। एक तो आगरा जोन में चौकसी बढ़ा दी जाए। दूसरा सिमी के मॉड्यूल्स का पता लगाकर उन पर कड़ी नजर रखी जाए। आशंका यह है कि ये मॉड्यूल्स आतंकी संगठन आईएसआईएस की विचारधारा से प्रभावित होकर अपना आतंकी ग्रुप खड़ा कर सकते हैं। आगरा जोन में सिमी का नेटवर्क फैला हुआ है। खास तौर से अलीगढ़ में।
विज्ञापन

सिमी की स्थापना अलीगढ़ में हुई थी। इसके सदस्य पूरे प्रदेश में बनाए गए। बाद में अन्य प्रदेशों के लोग भी शामिल किए गए। संगठन पर प्रतिबंध के बाद यह कुछ समय निष्क्रिय रहा। इसके बाद इसने आतंकी संगठनों के लिए काम करना शुरू किया। खुफिया एजेंसियों को समय समय पर जानकारी मिलती रही कि सिमी के सदस्य आतंकी संगठनों के लिए स्लीपर मॉड्यूल्स के रुप में काम कर रहे हैं।
दो साल पहले यह जानकारी आई थी कि सिमी के ये मॉड्यूल्स इंडियन मुजाहिदीन के लिए काम करने लगे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब खुफिया एजेंसियों ने नए खतरे से आगाह किया है। ताजा अलर्ट में बताया गया है कि सिमी के मॉड्यूल्स आईएसआईएस की विचारधारा से प्रभावित होकर उसी के नाम से अपना ग्रुप बना सकते     हैं। हाल ही में जारी किया गया यह अलर्ट लखनऊ की घटनाओं से पहले का है।
विज्ञापन

पिछले दिनों में इन सदस्यों की सक्रियता बढ़ने के बारे में भी जानकारी मिली है। इसके चलते खुफिया एजेंसियां टेंशन में हैं। पता चला कि ये सदस्य सोशल मीडिया पर भी आपस में सक्रिय हैं। इसके चलते एटीएस की सर्विलांस टीम को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें