फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरा बंद कर फंदे पर झूला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर के सभी सदस्य रिश्तेदार की शादी में चले गए। सूना घर पाकर अविवाहित युवक ने कमरा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के चटचटगन गांव में मंगलवार की रात विनोद कुमार (18) पुत्र नागेश्वर निषाद ने घर में कमरा बंद सीलिंग में रस्सी बांध दी और फांसी पर झूल गया। घटना के समय घर के अन्य सदस्य रिश्तेदारों की शादी में बांदा शहर गए हुए थे।

बुधवार को सुबह पिता नागेश्वर वापस घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ। विनोद का शव फंदे पर लटका हुआ था। फंदे से उतार कर तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक मजदूरी करता था। कुछ दिनों पहले ही दिल्ली से मजदूरी करके लौटा था। उसका अभी विवाह नहीं हुआ था। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें