बांदा। बाजार से घर लौट रही महिला के बैग से बाइक सवार दो युवकों ने जेवर पार कर दिए। उनकी कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।
बलखंडीनाका निवासी पूजा धुरयिा शनिवार को दोपहर अपने पिता दामोदर के साथ बाजार से सोने की झुमकी व चांदी की पायल खरीद कर लौट रही थी।
महेश्वरी देवी मंदिर के पास बाइक पर आए दो युवक झपट्टा मारकर जेवर का बैठ ले उड़े। उधर, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
जेवर का बैग झपट्टा मारकर छीना