फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को बंधक बनाकर बारातियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी की चल रही रस्मों के बीच अज्ञात लोगों ने धावा बोलकर दूल्हे को बंधक बना लिया। दूल्हे के पिता और आधा दर्जन परिजनों पर डंडों से हमला कर दिया। दूल्हे के पिता और चाचा घायल हो गए। घायलों के मुताबिक खाना खाने को लेकर मारपीट हुई।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में भर्ती कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव निवासी माधव (50) पुत्र बिफइया ने बताया कि शुक्रवार की रात उसके पुत्र नंदी की शहर के जरैली कोठी निवासी गनेशा यादव के घर बारात आई थी।

टीका की रस्में चल रही थीं। तभी 15-20 अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। दूल्हा को कमरे में बंद कर दिया। विरोध करने पर उसे (माधव) और भाई बिंदा (40), चाचा राजबली यादव (40) व भतीजा बिल्लू यादव (36) को डंडों से पीटकर घायल कर दिया और भाग निकले। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन



सिविल लाइन चौकी पुलिस ने अपनी उपस्थिति में शादी की रस्में पूरी कराईं। शनिवार को दुल्हन की विदाई हो गई। घायलों का कहना है कि खाना खाने को लेकर मारपीट हुई। उधर, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा का कहना था कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें