बांदा। डीएम हीरा लाल और एसपी जीपी साहा ने सोमवार को देर शाम अचानक जिला जेल का निरीक्षण किया। उनके साथ भारी पुलिस बल भी था। बैरकों में जांच की और बंदियों के सामानों को खंगलवाया।
कोई आपत्तिजनक चीज नहीं पाई गई। डीएम ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि सभी बंदियों को पढ़ने के लिए मैगजीन दी जाए और नियमित योगा कराया जाए।
हर तीसरे दिन बैरकों की तलाशी ली जाए। सफाई भी चौकस रखने और मौसम के हिसाब से खानपान की व्यवस्था के निर्देश दिए। जेलर आरके सिंह ने बताया कि कंबल पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। सभी बंदियों को दो-दो कंबल दिए गए हैं।