फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में मौसेरी बहन को चाकू से गोदा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अतर्रा (बांदा)। थाना क्षेत्र के तेरा ब गांव में शुक्रवार को एकतरफा प्यार में युवक ने अपनी मौसेरी बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसे खून से रंगेहाथों और चाकू समेत परिजनों और पड़ोसी ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी युवक एक दिन पहले ही अपने घर सतना से यहां आया था। मृतका की मां ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी शालिनी ने मौका मुआयना किया।


सतना के रामनगर पदमी निवासी प्रभाकर उर्फ गुड्डू गुरुवार को अपने मौसा अतर्रा थाने के ग्राम तेरा ‘ब’ गांव निवासी माखन सिंह के घर पहुंचा। माखन सिंह मुंबई में नौकरी करता है। घर में उसकी पत्नी मीना, बेटी भारती (20) व बेटा मनीष थे। सभी खाना खाने के बाद सो गए। आरोप है कि रात करीब एक बजे प्रभाकर ने भारती पर चाकू से हमला बोल दिया। चीख सुन मीना की आंख खुल गई।
विज्ञापन


लाइट जलाकर देखा तो बेटी भारती खून से लथपथ थी और प्रभाकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रहा था। मां की गुहार पर पड़ोसी राजा व अन्य आ गया। सभी ने प्रभाकर को दबोच लिया। सूचना पर रात में ही सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता मय फोर्स मौके पर पहुंचे और प्रभाकर को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। उधर, पुलिस खून में लथपथ भारती को सीएचसी लेकर पहुंची। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना इंस्पेक्टर शशि पांडेय ने बताया कि 10 दिन पहले प्रभाकर सतना में बाइक से गिरकर घायल हो गया था। उसे देखने गई भारती कई दिन वहां रही। इसी बीच प्रभाकर उससे एकतरफा प्रेम करने लगा। इस बीच प्रभाकर को यह शक हो गया कि भारती का किसी और युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। यह बात उसे नागवार गुजरी। आरोपी प्रभाकर ने यह बात स्वयं स्वीकारी है। घटना की पूर्व संध्या पर दोनों के बीच नोंकझोंक भी हुई। पुलिस अधीक्षक शालिनी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों व पड़ोसियों से बातचीत की। मृतका तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसके एक छोटा भाई है। पिता मुंबई में प्राइवेट कंपनी में वाचमैन है।


-आरोपी युवक को मृतका की मां और पड़ोसी ने दबोचा
-दूसरे से प्यार के शक में उतारा मौत के घाट
- एसपी ने भी किया घटना स्थल का निरीक्षण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें