फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन/सिरसाकलार। कोतवाली क्षेत्र के जोशियाना और सिरसाकलार के करमुखा गांव में युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर किसी मानसिक तनाव के चलते जोशियाना निवासी राकेश प्रजापति (35) पुत्र रामदयाल ने अपने घर के कमरे में टंगे पंखे पर अंगौछे से लटककर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजन जब युवक के कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसका शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। यह देखते ही घर में चीख पुकार मच गई। इसकी जानकारी जैसे ही मोहल्ले के लोगों को हुई। वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। इसी बीच सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण जानने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


उधर, सिरसाकलार थानाक्षेत्र के करमुखा गांव में बुधवार रात अज्ञात कारणों के चलते महावीर दोहरे (23) पुत्र रामलखन दोहरे ने खेत पर जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। गांव के लोगों ने बताया कि बुधवार को युवक के बड़े भाई की शादी थी। शादी को लेकर किसी बात से युवक नाराज था और वह बारात में भी नहीं गया और रात में खेत पर जाकर फांसी लगा ली। सुबह जब लोगों को जानकारी हुई तो परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष जीतेंद्र यादव का कहना है कि घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें