फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में दो युवतियों ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो अलग-अलग घटनाओं में फांसी और जहर से दो युवतियों की उनकी ससुराल में मौत हो गई। एक युवती की शादी 8 माह पूर्व हुई थी। मायका पक्ष दहेज हत्या तो ससुराल वाले घरेलू कलह में आत्महत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन


कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा नौहाई गांव निवासी पूनम देवी (19) पत्नी बउवा राजपूत का शव शनिवार की रात ससुराल में फंदे पर टंगा मिला। पति ने बताया कि मामूली कहासुनी के बाद साड़ी से फांसी लगा ली। उधर, मृतका के पिता कल्लू राजपूत (आनंदपुर, कालिंजर) ने बताया कि पूनम की शादी पिछले वर्ष 22 जून को हुई थी। आरोप लगाया कि बाइक की मांग कर रहे ससुराल वाले पूनम को प्रताड़ित कर रहे थे।

मकर संक्रांति पर वह मायके आ गई थी। दो दिन पूर्व ही पति उसे लिवा ले गया था। आरोप लगाया कि गला घोंटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस में तहरीर देगा।
विज्ञापन


दूसरी घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव की है। शनिवार को सुबह मंजू (24) पत्नी भारत पटेल की जहर खाने से मौत हो गई। जेठ राजाबाबू ने बताया कि मायके जाने की बात पर पति से विवाद के बाद उसने जहर खा लिया था। दूसरी तरफ मृतका के पिता राजकुमार पटेल (जुगरेहली, बबेरू) ने आरोप लगाया कि डेढ़ लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल में उसकी हत्या कर दी गई।

बताया कि पिछले साल 40 हजार रुपये कर्ज लेकर उसने दामाद (भारत) को किराना की दुकान कराई। लेकिन शराब की लत में दुकान खत्म हो गई। कहा कि वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएगा। उधर, दोनों ही घटनाओं में संबंधित थाना पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताई है।

मिलाथू गांव में जहर से मंजू की मौत मामले पर मच्र्युरी में मायके और ससुराल वालों में जमकर हंगामा हुआ। मंजू के पिता राजकुमार ने कहा कि पति समेत सास व ससुर आदि पोस्टमार्टम हाउस नहीं आए। उधर, मंजू के जेठ का कहना था कि सास लीलावती एंबुलेंस में साथ आ रही थी, लेकिन मायके वालों ने जगह न होने की बात कहकर उसे बबेरू में उतार दिया। गलत आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें