बांदा। संविदाकर्मी के बैंक खाते से 22 हजार रुपये पार कर दिए। पैसे की निकासी का फोन पर मैसेज आने पर खाताधारक को जानकारी हुई। इस पर उसने बैंक शाखा प्रबंधक और कोतवाली पुलिस को सूचना दी है।
किदवई नगर निवासी अशोक कुमार उर्फ चुन्नू दीक्षित पुत्र रामनारायन बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी है। उसने बताया कि उसका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा अतर्रा शाखा में है। इस खाते में उसका तीन महीने का मानदेय का पैसा आया था।
बुधवार को उसके मोबाइल फोन पर 22 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज मिला। वह अतर्रा बैंक गया और प्रबंधक को जानकारी दी। साथ ही कोतवाली में भी तहरीर दी है। ब्यूरो