कुरारा। थानाक्षेत्र के कंडौर गांव निवासी रामभरोसे ने बताया बुधवार शाम वह सात बजे खेतों से काम कर घर लौटा तो मकान का अंदर से दरवाजा बंद था। काफी देर आवाज लगाने के बाद भी पुत्री शिवदेवी (18) ने दरवाजा नहीं खोला। तब पड़ोस में रहने वाले बच्चे को दीवार से अंदर कर दरवाजा खुलवाया। तब अंदर जाकर देखा तो कमरे में पुत्री का शव फांसी के फंदे में लटकता मिला। पिता रामभरोसे ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। उसका पुत्र बाहर रहकर मजदूरी करता है। घर में वह व उसकी पुत्री रहते थे। बताया पुत्री दिमागी रूप से कमजोर थी। एसओ केके पांडेय ने कहा कि उन्हें घटना की सूचना नहीं है जानकारी कर रहे हैं। ब्यूरो