फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की दो कारों के साथ कानपुर के चार लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। फरीदाबाद और बांदा जनपद से लूटी गई दो कारों और 700 रुपये के साथ चार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास दो तमंचे बरामद बताए गए हैं। चारों आरोपी युवक कानपुर नगर और देहात के हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपियों ने 5 मार्च को वाराणसी से कैब कार खजुराहो के लिए बुक की थी। 7 मार्च को तड़के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल इलाके में कार चालक को घायल कर नीचे फेंक दिया और कार लूट ले गए थे।

नरैनी कोतवाली में लूट का केस दर्ज हुआ था। बताया नरैनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र तिवारी और स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक साजिद अली और उप निरीक्षक राजीव कुमार ने मंगलवार को सुबह 6 बजे नरैनी कोतवाली क्षेत्र में बागै नदी पुल के पास घेराबंदी करके चार लुटेरों को दबोच लिया।
विज्ञापन


उनके पास लूटी गई वाराणसी की कार और एक अन्य कार बरामद हुई। लूट के 700 रुपये और दो तमंचे 12 बोर तथा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। स्विफ्ट कार के बारे में बताया कि यह दिल्ली से बुक कराई गई थी और फरीदाबाद में ड्राइवर को तमंचा दिखाकर लेकर फरार हो गए थे।

एसपी ने बताया गिरफ्तार लुटेरों में शिवम शर्मा पुत्र अमित शर्मा (अंबेडकर नगर थाना कल्यानपुर, कानपुर नगर), अनुज सिंह उर्फ राजा पुत्र छत्रपाल सिंह (शास्त्रत्त्ी नगर थाना काकादेव, कानपुर नगर, मूल निवासी रनिया, कानपुर देहात), गुलशन जायसवाल पुत्र स्व. रमाकांत (विश्वबैंक थाना बर्रा, कानपुर नगर) और बसंत सिंह पुत्र विश्राम सिंह (जरौली थाना बर्रा, कानपुर नगर, मूल निवासी बड़ौली, कानपुर देहात) शामिल हैं।

एसपी ने आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को 15 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। गिरफ्तारी टीम में क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक राजीव यादव और एसओजी के शेरे आलम खां व सुजीत सिंह रहे।
विज्ञापन



सात दिन पूर्व बांदा जनपद में लूटी थी वाराणसी की कार
दो तमंचे और 700 रुपये भी लुटेरों से बरामद
चारों लुटेरे कानपुर नगर व कानपुर देहात के बाशिंदे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें