फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन को लेकर प्रधान और दूसरे पक्ष में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ईंट भट्ठे की जमीन को लेकर हुए विवाद में ग्राम प्रधान और दूसरे पक्ष के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई। दोनों पक्ष के नौ लोग जख्मी हो गए। इनमें तीन महिलाएं भी हैं। घायलों में प्रधान भी शामिल है। पुलिस ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रा खुर्द गांव की है। ईंट का भट्ठा लगाने को लेकर ग्राम प्रधान जगदीश पटेल (50) पुत्र भोला और दूसरे पक्ष के जगमोहन (65) पुत्र चुनुवा कोरी में विवाद हो गया। कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर हमलावर हो गए। आरोप है कि ग्राम प्रधान न े फायरिंग भी की।

कई लोग बाल-बाल बच गए। लेकिन लाठियों के हमले में दोनों पक्षों के नौ लोग जख्मी हुए। इनमें ग्राम प्रधान और उसका पुत्र श्रवण (25) तथा दूसरे पक्ष के जगमोहन और उसके पुत्र रुद्रदत्त (30), लवलेश (32), पुन्ना (45) तथा महिला अभिलाषा (30) पत्नी दिनेश, गुडिय़ा (40) पत्नी मुन्ना और शिवप्यारी (32) पत्नी पुन्ना घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष एमएच शुक्ला ने बताया कि जगमोहन की तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोई आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुआ। थानाध्यक्ष के मुताबिक दूसरे पक्ष ने फिलहाल कोई तहरीर हीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें