फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गए युवक को दबंगों ने डंडो से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खेत गए युवक को दबंगों ने डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। बबेरू कोतवाली नगर क्षेत्र का मोनू (22) पुत्र शिवदत्त शुक्रवार को सुबह खेत में था। इसी दौरान सात लोगों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया और मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे सीएचसी से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। घायल ने बताया कि वह हमलावरों को पहचान नहीं सका। घटना के एक दिन पूर्व बच्चों को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ था।

उधर, शहर के चुन्ना पुरवा निवासी पिंकी (13) पुत्री बाबू की स्कूल में हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता ने बताया कि वह कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 7वीं कक्षा की छात्रा है। परिजन कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें