फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई के बहाने ले जाकर 6 वर्षीय बालक से दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/खप्टिहा कलां। मिठाई खिलाने के बहाने फुसलाकर जंगल ले गए युवक ने छह वर्षीय बालक के साथ कुकर्म किया। बालक को बेहोश और लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। परिजनों ने बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना से गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन


घटना पैलानी थाना क्षेत्र के गांव की है। रविवार को गांव में बाजार लगा था। महोबा जनपद के सूप गांव का 25 वर्षीय रामबाबू तिवारी यहां बाजार में बारी का काम करने आया था। शाम को समुदाय विशेष के 6 वर्षीय बालक को मिठाई खिलाने के बहाने जंगल ले गया और कुएं की जगत में उसके साथ कुकर्म किया।

इसी बीच वहां से गुजर रही यूपी-100 पुलिस वाहन को देखकर आरोपी भाग गया। परिजनों ने बालक को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। शिकायत मिलने पर खप्टिहा कलां चौकी पुलिस ने आरोपी रामबाबू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना को लेकर गांव में तनाव हो गया। हालांकि पुलिस और वरिष्ठ नागरिकों के समझाने पर माहौल बिगड़ने से बच गया।

-बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार
-कुछ देर बाद पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें