फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मकान में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने संचालक को दबोच लिया। भारी मात्रा में शराब और लहन बरामद हुआ। उधर, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने गांजा व तमंचा समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पैलानी थानाध्यक्ष राजीव यादव पुलिस फोर्स के साथ रविवार को खैरही गांव में छोटेलाल निषाद पुत्र रामचरण निषाद के मकान में छापा मारा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। मकान के कमरे से पुलिस ने 50 लीटर अवैध शराब बरामद की।

पुलिस कर्मियों ने आंगन में चली रही अवैध शराब की भट्ठियों और बरामद लहन को नष्ट कर दिया। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उधर, बिसंडा थानाध्यक्ष केपी दुबे ने पैदल गश्त के दौरान चौसठ जोगिनी मंदिर (खाईंपार) निवासी रजत तिवारी पुत्र नवल किशोर को गिरफ्तार कर हुए उसके कब्जे से 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन


इसके अलावा दूला थोक (बिसंडा) निवासी महेश कोरी पुत्र रामऔतार को पुलिस ने गिरफ्तार कर 750 ग्राम गांजा बरामद किया। उधर, चिल्ला थानाध्यक्ष रामकेवल पटेल ने फोर्स के साथ लोमर गांव में चल रही जुआ की फड़ में छापा मारते हुए संचालक राजेश पुत्र रामचंद्र समेत 10 जुआरियों को रंगे हाथों दबोच लिया।

पुलिस ने फड़ से 22,750 रुपये बरामद किए। पुलिस ने सभी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया है। इसी थाना क्षेत्र के सादीमदनपुर गांव में पुलिस ने सीताराम पुत्र इंदल को गिरफ्तार कर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन


-गांजा, तमंचा समेत दो को पुलिस ने दबोचा
-जुआ की फड़ में छापा, 10 जुआरी धरे गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें