फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्म की जननी शराब पर लगे पूरा प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नारी इंसाफ सेना ने मांग की कि महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी देते हुए जुर्म की जननी शराब की खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह पाबंदी लगाई जाए। पूरे प्रदेश में शराब बंदी लागू हो।
विज्ञापन

महिला दिवस पर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि रूस में महिलाओं ने भोजन और शांति की मांग की थी। यह आंदोलन इतना कारगर रहा कि वहां के राजा निकोलस को अपना पद छोड़ना पड़ा। इंसाफ सेना ने मांग की कि महिलाओं की सुरक्षा की पूर्ण गारंटी लेते हुए सरकार शराब पर पूरे प्रदेश में पूरी तरह बंदी लागू करे। बांदा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और शोषण पर कार्रवाई होना चाहिए।
कहा कि जरूरतमंद पात्र महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। सरकारी आवासों के आवंटन में मनमानी और धांधली के आरोप लगाए। इनकी जांच कराने की मांग की। इंसाफ सेना ने इसके पूर्व अशोक लाट में बैठक में भी इन्हीं मुद्दों पर चर्चा की। प्रदर्शन और बैठक की अगुवाई संगठन की राष्ट्रीय कमांडर वर्षा भारतीय ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मधु गुप्ता, बूटो देवी, रन्नो देवी, आशा, सुमंत, हीराकली, राजाबाई, संरक्षक दुर्गा प्रसाद यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें