फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदाः किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। भाई से किसी बात पर विवाद होने के बाद किशोरी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय माता-पिता बाहर गए थे। मां के लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के अकोना निवासी अंजना देवी (12) पुत्री रामआसरे का सोमवार सुबह भाई जयप्रकाश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद जय प्रकाश घर से बाहर चला गया। विवाद से क्षुब्ध होकर अंजना ने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के समय पिता रामाआसरे खेत पर गया था और मां शोभा पशु बाड़े में कंडे (उपले) पाथने गई थी। जब मां घर लौटी तो बेटी का शव फांदे पर लटका देख चीख पड़ी। उसकी चीख सुनकर मौके पर आए पड़ोसियों ने मृतका के पिता और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया घटना संज्ञान में है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें