फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.46 लाख ऐंठकर दुबई का फर्जी वीजा व टिकट थमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 4.46 लाख रुपये लेकर फर्जी वीजा और जहाज का टिकट थमा देने पर आरोपी बिसंडा थाना क्षेत्र कुर्रही गांव निवासी नबी अहमद के विरुद्ध गिरवां थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी गिरवां थाना क्षेत्र शेखनपुरवा का रहने वाला है।
विज्ञापन

कोर्रही गांव निवासी रिजवान की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि नबी अहमद ने दुबई में नौकरी का झांसा देकर उसके सहित भाई और गांव के पांच अन्य लोगों से कुल 4.46 लाख रुपये बैंक खाते में मंगवा लिए। फर्जी वीजा और टिकट थमा दिया।
यह सभी पिछले महीने 20 अक्टूबर को दुबई जाने के लिए लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट गए तो वहां जांच में टिकट और वीजा फर्जी निकले। एसपी से शिकायत के बाद गिरवां थाने में नबी अहमद के विरुद्ध धोखाधड़ी और धमकी आदि की रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरवां थाना प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें