बांदा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों समेत पड़ोसी जिले फतेहपुर को शामिल करते हुए अंडर-14 और अंडर-16 व अंडर-19 की टीमें गठित करेगा। हर टीम एक बालिका खिलाड़ी शामिल होगी। इन टीमों के बीच जल्द ही मैच होंगे। उधर, युवा खिलाड़ियों और खेल शौकीनों को समारोह पूर्वक सम्मानित/पुरस्कृत किया गया।
बुधवार की रात मंडपम सभागार में आयोजित जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में क्रिकेट डेवलपमेंट मीट एवं सम्मान समारोह हुआ। हमीरपुर विधायक और पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए खेल आयोजनों में अपने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
खेलों के आयोजनों में भरपूर सहयोग देने के लिए पूर्व मंत्री स्वर्गीय विवेक कुमार सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुशजध्वज सिंह उर्फ छुट्टन को भी याद किया गया। स्वर्गीय अभय श्रीवास्तव के खेल की भी चर्चा हुई।
बांदा प्रीमियर लीग सीजन-3 के मेगा स्पांसर भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के शिवशरण कुशवाहा और जीडीआर क्रिकेट एकेडमी के मौली भारद्वाज, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, रिलायंस पेट्रोल पंप संचालक राहुल सिंह गुड्डू भइया सहित नदीम खां, रामकिशन उर्फ बासू, शशांक गुप्ता, राजोल मिश्रा, श्याम जड़िया, मकबूल खां, मयंक गुप्ता सराफ, केसीएनआईटी चेयरमैन अरुण निगम, अशोक सिंह गौर, पप्पू शिवहरे, दिनेश ओमर, भरत गुप्ता, अभिजीत गोयल, रवि रुपौलिहा आदि सहित आठ फ्रेंचाइजी को भी सम्मानित किया गया।
खिलाड़ियों में रणजी खिलाड़ी शोभा देवी, अंडर-16 खिलाड़ी अभिषेक तोमर और अंडर-14 हर्षित यादव को भी सम्मानित किया गया। घोषणा की गई कि डीसीए जल्द ही अंडर-14, 16 व 19 टीम में बालिका वर्ग की एक खिलाड़ी को शामिल करते हुए टीम गठित करेगी। इसके लिए बांदा (9794257362), महोबा (8707234628), चित्रकूट (9140920328) से संपर्क कर आवेदन दिए जा सकते हैं।
डीसीए अध्यक्ष विनोद यादव, प्रीमियर लीग अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, पुष्कर द्विवेदी, राममिलन गुप्ता, कमलेश राजपूत, राजेंद्र अवस्थी, सुदीप पांडेय, रवि प्रकाश धुरिया, अजय यादव, वैश्य राजकुमार राज, बृजेंद्र पांडेय, अनिल अवस्थी, सैय्यद मोहम्मद अहमद, प्राचार्य रामभरत सिंह तोमर, मनोज जैन, अंकित कुशवाहा इत्यादि उपस्थित रहे। सचिव वासिफ जमां खां ने विधायक सहित सभी का स्वागत किया। अंत में आभार जताया।