भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान ने बुंदेलखंड के विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। जालौन जिले की माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह गुर्जर, कालपी की जिम्मेदारी उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री डॉ. दिलीप सेठ और उरई की जिम्मेदारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह कैथवां को दी गई है।
बांदा सदर की जिम्मेदारी पूर्व महामंत्री राम सुफल सिंह को सौंपी है। बबेरू विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्लू राजपूत को बनाया है। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी निवर्तमान जिला मंत्री विजय पाल सिंह और नरैनी का प्रभार पूर्व विधानसभा प्रभारी कमलेश अवस्थी को सौंपा गया है।
हमीरपुर जिले की राठ विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी पूर्व क्षेत्रीय मंत्री सुनील पाठक और हमीरपुर सदर की जिम्मेदारी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गोपीराम राजपूत को दी गई है। चित्रकूट जिले में सदर क्षेत्र की जिम्मेदारी पूर्व जिला मंत्री राकेश कुमार नामदेव और मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभार पूर्व सामाजिक न्याय मोर्चा सह संयोजक उत्तर प्रदेश राजेश जायसवाल को दिया गया है।
महोबा विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी पूर्व जिलाध्यक्ष दिग्विजय दुबे और चरखारी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी पूर्व जिला महामंत्री भागवतजी गुप्त को बनाया है। झांसी विधानसभा सीट की जिम्मेदारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा, बबीना की पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक श्रीवास्तव, मऊरानीपुर की पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीप्रसाद समेले और गरौठा की पूर्व मंडल अध्यक्ष भीम प्रताप सिंह को दी जिम्मेदारी दइ गई है।
ललितपुर जिले की महरौनी विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद कुशवाहा और ललितपुर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष रघुवीर शरण तिवारी को सौंपी गई है।