बांदा। बाइक से विद्यालय जा रहे लाइब्रेरियन को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बाइक नंबर से परिजनों को सूचना दी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी प्रकाश राजपूत (23) शहर के डीएम काॅलोनी में रहता था। वह अतर्रा रोड स्थित कुशवाहा नगर में ब्रम्ह्नानंद इंटर कॉलेज में लाइब्रेरियन पद पर तैनात था। गुरुवार की रात 11 बजे वह किसी काम से अपने विद्यालय जा रहा था। तभी बाबूलाल चौराहा ओवरब्रिज पर ओवरलोड ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बाइक के नंबर से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
प्रकाश के पारिवारिक भाई धीरज राजपूत ने बताया कि अपने घर का इकलौता था। पिता हरिशंकर राजपूत ठेकेदार हैं। अविवाहित था। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।