फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ओवरलोडिंग पर कसी नकेल,12 ट्रक किए सीज

विज्ञापन
जांच करते अ​धिकारी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। शहर में ओवरलोडिंग को लेकर आखिर प्रशासन सख्त हुआ। डीएम के निर्देश पर संभागीय परिवहन व खनिज विभाग ने संयुक्त टीम बना कई जगह ओवरलोडिंग की जांच की और कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बुधवार के अंक में 20 करोड़ की सड़कें ध्वस्त, जुर्माना भरा दो करोड़ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद ओवरलोडिंग को रोकने के लिए जिलाधिकारी जे. रीभा ने संभागीय परिवहन विभाग और जिला खनन अधिकारी को संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं।
एआरटीओ और जिला खनन अधिकारी ने बुधवार रात और गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संयुक्त टीम के सदस्यों ने ओवरलोड 12 ट्रकों को सीज किया और 14 वाहनों का चालान किया गया। इन 14 ट्रकों में अधिकांश में अनफिट होने, बॉडी बढ़ी होने और बीमा व टैक्स जमा न होने की बात सामने आई। एआरटीओ शंकरजी सिंह ने कहा कि ओवरलोडिंग किसी दशा में नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें