फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदा में भू-माफिया पर कसा शिकंजा, नोटिस के बाद चलेगा बुलडोजर

Mon, 05 Jan 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नए साल में अवैध प्लाटिंग करने वाले भू-माफिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बांदा विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने ऐसे 11 लोगों को नोटिस जारी कर दिया है, जिनके खिलाफ अवैध प्लाटिंग के आरोप हैं। नोटिस का जवाब मिलने के बाद प्राधिकरण इन निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


बीडीए सचिव मदन मोहन ने बताया कि बिना नक्शा पास कराए अवैध प्लाटिंग करने वाले 11 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले माह अजीत गुप्ता की अवैध प्लाटिंग पर निर्माण को गिराया गया था। बीडीए जल्द ही अन्य अवैध प्लाटिंग पर भी बुलडोजर चलाने की तैयारी में है।
सचिव ने स्पष्ट किया कि शहर में कहीं भी बिना नक्शे के प्लाटिंग या निर्माण होता पाया गया, तो उसे तत्काल गिराने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों की एक टीम को तैनात किया गया है, जो ऐसे अवैध प्लाटिंग और निर्माणों पर पैनी नजर रखेगी। बीडीए का उद्देश्य शहर में बिना रोक-टोक अवैध निर्माण को रोकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें